फतेहपुर: स्कूल के बाहर छात्र को पीट पीटकर किया घायल, मौत

स्कूल के बाहर छात्र को पीट पीटकर किया घायल, मौत

स्कूल में अनुशासन के बाद भी गुंडागर्दी, आए दिन होती मारपीट की घटनाएं !

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र के ताँबेश्वर मंदिर के पास स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के एक नाबालिग लगभग 16 वर्षीय छात्र को सहपाठी नाबालिग छात्रों ने घेरकर ताबड़तोड़ डण्डे से वारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसको कानपुर के लिए रिफर किया गया है जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली व शहर क्षेत्र के आबूनगर रेडइया मुहल्ले निवासी आरिज खान 16 वर्ष पुत्र रुआब खान हाई स्कूल का छात्र है, जो कि बीती दोपहर छुट्टी के बाद घर जाने के लिए स्कूल से बाहर सड़क मार्ग पर निकला, तभी पहले से घात लगाए खड़े स्कूटी सवार उसके सहपाठी आरोपित नाबालिग छात्रों हर्षवर्धन पाण्डेय, भारत, दीपक ने अकारण गाली गलौज शुरू कर दिया, जिसका छात्र ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे दौड़ा दौड़ा कर डंडों से पीटना शुरू कर दिया, छात्र लहूलुहान होकर सड़क पर बेसुध अवस्था मे गिर पड़ा, पीड़ित छात्र की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े, लोगो को अपनी ओर आता देख सभी आरोपी स्कूटी में सवार होकर मौके से फरार हो गये, पूरी वारदात स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, स्कूल प्रशासन ने वारदात की सूचना पुलिस समेत पीड़ित छात्र के स्वजनों को दिया, पुलिस के साथ पहुंचे स्वजन घायल छात्र को आनन फानन अचेतावस्था में इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घायल छात्र की नाजुक हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई। छात्र के स्वजनों की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपितो के खिलाफ आपराधिक धाराओ में मुकद्दमा दर्जकर मामले की जांच पड़ताल व फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान स्कूल के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है। मामले के बावत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकद्दमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, सही तथ्यों की जानकारी जांच के बाद सामने आने की बात कही है।

ये भी पढ़ें अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें