बरेली में सनसनी: फांसी के फंदे पर लटके मिले देवर-भाभी, सुसाइड या डबल मर्डर?

बरेली में सनसनी: फांसी के फंदे पर लटके मिले देवर-भाभी, सुसाइड या डबल मर्डर? जांच जारी

संवाददाता बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ही घर में देवर और भाभी की लाशें फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलीं। मृतकों की पहचान अंकित (24 वर्ष) और सोनी (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना शुक्रवार सुबह तब सामने आई, जब घर के एक कमरे में सोनी की लाश फंदे से लटकी मिली। यह देख परिवार में हड़कंप मच गया। इसी बीच शाम होते-होते उसी जगह पर देवर अंकित की भी लाश फांसी पर लटकी मिली।

एक ही दिन में दो लोगों की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों में डर और हैरानी का माहौल है।

वहीं, सोनी के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताया है और उसके पति विवेक पर डबल मर्डर का शक जताया है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या और हत्या—दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: कार सवार युवकों ने बीच सड़क बस कंडक्टर और ड्राइवर को पीटा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें