पुलिस आयुक्त महोदय श्री जे० रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में श्री राजकरन नैय्यर अपर पुलिस आयुक्त कानून- व्यवस्था यातायात प्रबन्धन के दृष्टिगत यातायात पुलिस के अधि०गणों के साथ गोष्ठीआगामी काँवड यात्रा के दृष्टिगत गढढे, जलभराव, रेलिंग का टूटना, अवैध कट आदि के सम्बन्ध में
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय श्री जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में श्री राजकरन नैय्यर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था । यातायात की अध्यक्षता में पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं समस्त यातायात निरीक्षक / उ०नि० यातायात के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में विगत माह में प्रवर्तन कार्यवाही, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने, शहर / ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले जाम से आमजन को निजात दिलाने, आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस प्रबन्धन एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर लम्बित कार्यों यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जो निम्नवत हैं:- समस्त उ०नि० यातायात गणों को निर्देशित किया गया कि वे स्वंय व उनके साथ चौराहों / तिराहों पर नियुक्त यातायात कर्मी दोनों शिफ्टो में निर्धारित समय से ड्यूटी पर उपस्थित हो।समस्त उ०नि० यातायात गणों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने चौराहे । तिराहों पर ड्यूटीरत कर्मियों को यातायात व्यवस्था बनाने के दृष्टिगत एक जगह इकट्ठा न होकर चौराहे / तिराहे के आने-जाने वाले मार्गों पर प्रत्येक कर्मी यातायात को सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनायेंगे। यातायात निरीक्षक प्रथम को निर्देशित किया गया कि तिगरी गोल चक्कर व क्रासिंग रिपब्लिक के पास सड़क मार्ग को अतिक्रमण करने वाले ठेले, रेडी पटरी वालों को सम्बन्धित थाने से समन्वय स्थापित कर हटाने का निरन्तर अभियान चलाया जाये। यातायात निरीक्षक तृतीय को निर्देशित किया गया कि इन्दिरापुरम क्षेत्र में सोसाईटियों के बाहर नो-पार्किंग जोन मे खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं सीज की कार्यवाही की जाये। यातायात निरीक्षक तृतीय को निर्देशित किया गया कि एन०एच०-9 मॉडल टाउन सैक्टर 62 पर बसों हेतु बैरियर द्वारा बनायी गयी लेन मे ही खड़ा कर सवारी चढ़ाने व उतारने तथा ऐसे ऑटो चालकों को जो सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर यातायात बाधित करते है उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं सीज की कार्यवाही अमल में लायी जाये। यातायात निरीक्षक षष्ठम को निर्देशित किया गया कि टीला मोड के पास गैस प्लांटों के बाहर खड़े वाहनों का लगातार नियमानुसार चालान किया जाये, द्वितीय बार चालान होने की दशा में डी०एल० निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को पत्राचार किया जायें। आगामी काँवड यात्रा के दृष्टिगत गढढे, जलभराव, रेलिंग का टूटना, अवैध कट आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से किये गये पत्राचार मे फालोअप हेतु मुख्य आरक्षी या आरक्षी द्वारा पत्राचार की अध्यतन स्थिति से अवगत करायेंगे।यातायात पुलिस X हैंडल @Gzbtrafficpol,यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904












