जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की अंत र्विभागीय बैठक संपन्न,विकास प्राधिकरण विशेष अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें,DM,
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा





जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के मध्य जनपद में संचालित किया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान,गौतमबुद्धनगर 29 जून, 2026जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन को लेकर अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर अभियान की सभी गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने निर्देशित किया कि डेंगू एवं मलेरिया के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण विशेष अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि जलभराव, मच्छरों के प्रजनन स्थलों तथा अन्य संभावित कारणों को समय रहते समाप्त किया जाए। साथ ही जनसामान्य को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए, ताकि जनसहभागिता से अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिदिन निर्धारित गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग द्वारा किए गए कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा अभियान के दौरान विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान में पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नगर पालिका/नगर पंचायत, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सक्रिय सहभागिता करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष अभियान में स्टॉप डायरिया कैम्पेन को नवीन घटक के रूप में शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर्स अपने साथ ओआरएस के पैकेट एवं जिंक की गोलियां रखेंगे, ताकि लक्षण युक्त व्यक्ति खोजे जाने पर तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्त्रियां घर-घर भ्रमण के दौरान बुखार, आईएलआई, टीबी संभावित, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं दस्त रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान कर उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करेंगी तथा पात्र व्यक्तियों की आभा आईडी भी बनाएंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके। आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षक अधिकारी आर के सिरोहा, जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।












