जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु बैठक सम्पन्न,उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु बैठक सम्पन्न,उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक : 29 जून, 2026 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने तथा 15 दिनों के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरर्स ऑर्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल एवं अन्य उद्योग प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा औद्योगिक इकाइयों में निरीक्षण एवं कार्रवाई के दौरान उद्यमियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीपीसीबी की नियमावली, मानकों एवं एसओपी की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कार्यशाला आयोजित कराने का अनुरोध किया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीपीसीबी तथा सीएक्यूएम (CAQM) के अधिकारियों के समन्वय से जागरूकता कार्यशाला आयोजित कराई जाए, ताकि उद्यमियों को पर्यावरणीय मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित जानकारी मिल सके। साथ ही सहायक पर्यावरण अधिकारी को सभी संबंधित नियम, मानक एवं एसओपी औद्योगिक संगठनों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट-बी में मिट्टी भराव एवं कूड़ा उठान के कार्य शीघ्र कराने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पावी पुस्ता पर जलभराव की समस्या एवं नाले के नीचे दबी विद्युत केबलों के स्थानांतरण के संबंध में एनएचएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि दो सप्ताह के भीतर कार्य का एस्टीमेट मुख्यालय से स्वीकृत हो जाएगा। साइट-4 साहिबाबाद स्थित यूपीसीडा पार्क पर अवैध कब्जे के मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम सदर से दो दिनों के भीतर रिपोर्ट प्राप्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी, लोनी में लंबे समय से लंबित फायर स्टेशन निर्माण के संबंध में यूपीसीडा अधिकारियों ने बताया कि निर्माण स्थल से कूड़ा हटाने का कार्य 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने इसके तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उद्योग प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही विद्युत ट्रिपिंग एवं फॉल्ट की समस्या भी उठाई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर विद्युत व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुरादनगर में प्रस्तावित फायर स्टेशन के लिए चिन्हित भूमि के हस्तांतरण संबंधी प्रकरण में मुख्य अग्निशमन अधिकारी को एसडीएम मोदीनगर एवं नगर पालिका परिषद मुरादनगर से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में उठाए गए प्रत्येक बिंदु पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के भीतर स्पष्ट अनुपालन रिपोर्ट उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें