गाजियाबाद परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान, 179 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु विशेष अभियान जारी:डॉ० सियाराम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
सड़क सुरक्षा को सुदृढ बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं उसके अंतर्गत निर्मित नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डॉ० सियाराम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद के नेतृत्व में दिनांक 29.06.2026 को सम्भाग गाजियाबाद के अर्न्तगत आने वाले जनपद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर एवं हापुड़ में विशेष प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान के दौरान परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। जांच के दौरान बिना वैध परमिट, बिना फिटनेस, कर बकाया, बिना वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र के अभाव, क्षमता से अधिक सवारी, ओवरलोडिंग, अनाधिकृत रूप से यात्री परिवहन तथा अन्य परिवहन संबंधी अनियमितताओं में कुल 179 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की गई। इस अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।उन्हें सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन के सभी अभिलेख अद्यतन रखने के संबंध में जागरूक किया गया। डॉ० सियाराम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है और स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर एवं प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाए जाते रहेंगे। वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे मोटरयान अधिनियम एवं यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद।












