गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में श्री वरूण कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने 47वीं बटालियन पीएसी गाजियाबाद में यातायात पुलिस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 आरक्षियों से संवाद किया।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आज दिनांक 30.06.2026 को श्री वरूण कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने 47वीं बटालियन पीएसी गाजियाबाद में यातायात पुलिस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 आरक्षियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आरक्षियों को यातायात पुलिस के नियमों, कार्यप्रणाली और अनुशासन से अवगत कराया तथा कमिश्नरेट गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उनसे निपटने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।












