थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना को कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की हुई 01 लाइसेंसी बंदूक डबल बैरल बरामद

थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना को कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की हुई 01 लाइसेंसी बंदूक डबल बैरल बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ( प्रहार) के अंतर्गत चोरी किया गया,हथियार बरामद के अंतर्गत आने वाले थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 28.06.2026 को वादी ओम सरण पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला कमले जिला एटा द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के किराये के घर से वादी की लाईसेन्सी डबल बैरल बन्दुक मय कारतूस व एक पुरानी साइकिल तथा पंखा चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इन्दिरापुरम पर तत्काल धारा 305(A) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 29.06.2026 को उक्त घटना को कारित करने वाला अभियुक्त राम उर्फ रामू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम तहसीपुर थाना व जिला उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष को निर्माणाधीन रामप्रस्थ सोसायटी के पास गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक डबल बैरल नं0 DBBL16138-C/3-2001 व 4 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं मूल रूप से उन्नाव का रहना वाला हूँ, पहले मैं करीब दो-तीन महीने ओमशरण के साथ मकान मे ही किराये पर रहा था और मजदूरी आदि का काम करता था और तब से मेरी ओमशरण से अच्छी जान पहचान थी करीब । महीने पूर्व मैं अपने गाँव चला गया था दिनांक घटना से 1-2 दिन पूर्व ही मैं अपने गांव से काम करने के लिए आया हुआ था तभी ओमशरण के परिवार मे किसी की मृत्यु हो गई थी वो अपने गांव चला गया था मुझ पर पैसे की तंगी चल रही थी जिस कारण मैने ओमशरण की लाइसेंसी बंदूक साइकिल व पंखा चोरी कर लिए थे पंखा और साइकिल बेचकर पैसे खर्च कर दिये है मुझसे जो लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई है वह ओमशरण की है जो मैने चोरी की थी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-राम उर्फ रामू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम तहसीपुर थाना व जिला उन्नाव उम्र 27 वर्ष ।बरामदगी का विवरणः-चोरी की गयी 01 लाइसेंसी बंदूक डबल बैरल व 4 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्त राम उर्फ रामू उपरोक्त के विरुद्ध लाइसेंसी बंदूक डबल बैरल बरामदगी के सम्बन्ध में थाना इन्दिरापुरम पर 01 अभियोग पंजीकृत है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें