तेज रफ़्तार डंपर ई रिक्शा में मारी टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

तेज रफ़्तार डंपर ई रिक्शा में मारी टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चिलबिला-पट्टी मार्ग पर देवनमऊ गांव के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव निवासी 30 वर्षीय जावेद मुंबई जाने के लिए उद्योग नगरी एक्सप्रेस पकड़ने घर से निकले थे। वे पट्टी से टेंपो द्वारा दीवानगंज बाजार पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। देवनमऊ गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जावेद सड़क पर गिर गए और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनके दोनों पैर कट गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से जावेद को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति प्रयागराज के चिनहट क्षेत्र का निवासी है।घटना की सूचना मिलते ही दिलीपपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार डंपर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें