खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों की आंखें हुईं नम

खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों की आंखें हुईं नम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़।पट्टी। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह के 30 वर्षों की सरकारी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और सचिवों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार यादव ने की। वक्ताओं ने सुरेंद्र बहादुर सिंह को सरल, मिलनसार, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत भवन निर्माण और स्वच्छ भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को नई गति मिली, जिससे विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम में उल्लेखनीय विकास कार्य संपन्न हुए।अपने विदाई संबोधन में सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी की सफलता उसके सहयोगी कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना पर निर्भर करती है। उन्होंने पूरे स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा काल में मिला सम्मान, सहयोग और स्नेह उनके लिए जीवनभर की अमूल्य पूंजी रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए, जिन्हें सुनकर समारोह में मौजूद कई कर्मचारी भावुक हो गए।समारोह में सुनील प्रभाकर पाण्डेय, अभिजीत यादव, दुर्गेश यादव, ग्राम प्रधान असफाक अहमद, समशुल हक, दीपक सिंह, सोनू सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अभिजीत सिंह, सचिव रोहित सिंह, तुषार शुक्ला, संतोष कुमार, निलेश कुमार, भारत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, सचिव एवं ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें तेज रफ़्तार डंपर ई रिक्शा में मारी टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें