थाना बाघराय पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना बाघराय पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस को एक और सफलता मिली है।थाना बाघराय के उपनिरीक्षक विकास प्रधान ने हमराह आरक्षी राकेश कुमार राय के साथ जांच, क्षेत्र भ्रमण एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय से निर्गत वाद संख्या 97/25, धारा 147 बीएनएसएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त इन्द्रजीत पुत्र स्वर्गीय कल्लू, निवासी कोर्रही तुलवापुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र लगभग 53 वर्ष) को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक विकास प्रधान एवं आरक्षी राकेश कुमार राय, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा / दैनिक चक्र न्यूज़

ये भी पढ़ें खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों की आंखें हुईं नम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें