एटा: कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त

एटा: कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त

संवाददाता: मुकेश कुमार

एटा। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शराब के ठेकों, होटलों, ठेलों तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी नगर ने सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक अथवा झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से केवल सत्यापित जानकारी साझा करने की अपील की।
इसके अलावा आगामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें