दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जलेसर पुलिस की कार्रवाई
संवाददाता मुकेश कुमार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना जलेसर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी आशीष पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी ग्राम रसीदपुर उर्फ खेडिया खाती, थाना जलेसर, जनपद एटा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ब्रजमोहन सिंह, कांस्टेबल पूरन सिंह, आरक्षी आकाश तथा आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।












