शोकसभा आयोजित कर भरत तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

शोकसभा आयोजित कर भरत तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

लालगंज/प्रतापगढ़। बिहार प्रदेश के निवासी भरत भूषण तिवारी की एनकाउंटर प्रकरण में हुई मृत्यु के बाद जनपद प्रतापगढ़ के जलालपुर रंजन, लालगंज क्षेत्र में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर गहरा शोक व्यक्त किया और घटना को लेकर अपना आक्रोश भी प्रकट किया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

शोकसभा में प्रमुख रूप से

राजेश पांडेय, बबलू मिश्र, बब्बू मिश्र, मोनू पांडेय, अमित शुक्ल, शिवजी दबंग पांडेय, दिवाकर पांडेय, मोनू तिवारी, अजय तिवारी, नवीन पांडेय, मनोज सरोज, दुबलाल यादव, मोनू मौर्य, गिरधारी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें