Pratapgarh: तेज रफ्तार से आ रही डंफर ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर हुई मौत

तेज रफ्तार से आ रही डंफर ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर हुई मृत्यु।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने बाइक सवार युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मारी,जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि दोनों बाइक सवार युवक सुल्तानपुर से घर वापस आ रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।

इसके अलावा आपको बताते चलें कि मृतक युवकों की पहचान नाम आदित्य विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा पुत्र बडेलाल के रूप में हुई है इसके अलावा दोनों मृतक युवक अंतू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही अमेठी चिलबिला हाईवे रोड लोहिया नगर अंतू के पास की यह दुर्घटना बताई जा रही है।

इसके साथ ही रोड दुर्घटना में मौत की सूचना पर मृतक के परिजनों में हड़कंप सा मच गया और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है इसके साथ ही सीओ सिटी शिवनारायण ने बताया कि रोड दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: 4 करोड़ ₹50000 की अनुमानित लागत का गांजा हुआ नष्ट, पुलिस ने की अग्रिम कार्यवाही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया