4 करोड़ ₹50000 की अनुमानित लागत का गांजा हुआ नष्ट, पुलिस ने की अग्रिम कार्यवाही।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें की जनपद प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से संबंधित जब्त नाजायज गांजा को नष्ट कराया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,00,50000/- रूपये (चार करोड़ पचास हजार रूपये) बताई जा रही है। इसके अलावा
मा0 न्यायालय श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश जनपद प्रतापगढ़ के आदेश से थाना अन्तूू पर बरामदशुदा माल 16 कुन्तल 06 किलो 800 नाजायज गांजा का नष्टीकरण कराया गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि मा0 न्यायालय के आदेश पर 16 कुन्तल 06 किलो 800 नाजायज गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,00,50000/- रूपये (चार करोड़ पचास हजार रूपये) का नष्टीकरण कराया गया।
इसी क्रम मेंसंगम मेडिसर्व प्रा0लि0 जैतपुर तहसील हण्डिया, जनपद प्रयागराज में इन्सिनरेटर के माध्यम से जलाकर नष्ट कराया गया गठित समिति व थाना अन्तू पुलिस द्वारा नियमानुसार की गई नष्टीकरण की कार्यवाही निरंतर जारी है इसके साथ ही मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में मालों के निस्तारण हेतु गठित टीम द्वारा नियमानुसार नाजायज गांजा नष्ट करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन जनपद के थाना अन्तू पर भारी मात्रा में बरामद नाजायज गांजा जो काफी दिनों से रखा हुआ था । जिसके नियमानुसार नष्टीकरण हेतु प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर मा0 न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गठित समिति के नामित अधिकारियों की उपस्थिति में मुकदमें में जब्त नाजायज गांजा के नष्टीकरण की नियमानुसार कार्यवाही कराई गई
इसी क्रम में आज दिनांक 25.07.2025 को थाना अन्तू 337/20 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट जनपद प्रतापगढ़ में बरामद नाजायज गांजा को आदेशानुसार मा0 न्यायालय श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या- 02 प्रतापगढ़ द्वारा गठित कमेटी के द्वारा विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई । गठित समिति व थाना अन्तू पुलिस द्वारा नियमानुसार नष्ट कराया गया ।
बयान- थाना परिसर में रखे माल मुकदमाती नाजायज गांजा के नष्टीकरण की कार्यवाही से थानों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों व आने वाले फरियादियों के स्वास्थ्य व कार्यप्रणाली पर अनूकल प्रभाव पडेगा व उन्हें सुविधा होगी। थाना परिसर की साफ-सफाई/स्वच्छता के मद्देनजर यह अभियान आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी, डॉ अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें कुंडा में भव्य स्वागत समारोह — न्यायिक गरिमा का होगा साक्षी, नेतृत्व में हैं पं. हनुमान प्रसाद पांडे जी












