नोएडा सेक्टर-151 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में आयो जित,प्राधिकरण की ई-नीलामी में देश की बड़ी कंपनियां और निवेशक लगातार रुचि दिखा रहे हैं,भूखंडों की बिक्री से प्राधिकरण को 245 करोड़ 74 लाख 48 हजार 300 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ

नोएडा सेक्टर-151 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में आयो जित,प्राधिकरण की ई-नीलामी में देश की बड़ी कंपनियां और निवेशक लगातार रुचि दिखा रहे हैं,भूखंडों की बिक्री से प्राधिकरण को 245 करोड़ 74 लाख 48 हजार 300 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

नोएडा प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (चरण-11) के तहत आयोजित ई-नीलामी में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। मंगलवार को सेक्टर-151 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के दौरान आवासीय, संस्थागत एवं अन्य श्रेणी के भूखंडों की बिक्री से प्राधिकरण को 245 करोड़ 74 लाख 48 हजार 300 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। ई-नीलामी में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और निवेशकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कई भूखंडों पर प्रतिस्पर्धी बोली देखने को मिली। प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ई-नीलामी के दौरान सबसे बड़ी बोली जीपी ग्रुप ने लगाई। कंपनी ने एक भूखंड के लिए 334 करोड़ 21 लाख 29 हजार 688 रुपये की बोली प्रस्तुत की। वहीं, श्यामाश्री प्राइवेट लिमिटेड ने 331 करोड़ 75 लाख 55 हजार 205 रुपये की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाई।दोनों कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते संबंधित भूखंडों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।अधिकारियों के अनुसार, प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के कारण प्राधिकरण को आरक्षित मूल्य के मुकाबले करीब 90 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ। यह अतिरिक्त आय प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्राधिकरण ने बताया कि पूरी ई-नीलामी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराया गया। सभी प्रतिभागियों को समान अवसर उपलब्ध कराए गए और निर्धारित नियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया गया। नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि शहर में लगातार बढ़ते औद्योगिक, संस्थागत और आवासीय विकास के कारण निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। यही वजह है कि प्राधिकरण की ई-नीलामी में देश की बड़ी कंपनियां और निवेशक लगातार रुचि दिखा रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देने और शहर के सुनियोजित विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें