औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें: ए० के० सिंह उप निदेशक कारखाना
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक:30.06.2026 गाजियाबाद। ए० के० सिंह उप निदेशक कारखाना ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान गर्मी के मौसम में तापमान में वृद्धि के कारण जनपद गाजियाबाद में स्थित औद्योगिक इकाइयों में आग लगने एवं अन्य गम्भीर दुर्घटनाएं घटित हुई है। तत्कम में गाजियाबाद में स्थित औद्योगिक इकाइयों के अधिष्ठाताओ/प्रबन्धकों से अपेक्षा की जाती है कि आप अपने-अपने कारखाना परिसर में कारखाना अधिनियम्-1948 एवं उ० प्र० कारखाना नियमावली-1950 के समस्त सुसंगत सुरक्षा सम्बन्धी प्रावधानों का पालन प्रत्येक समय करना सुनिश्चित करें, ताकि कारखानों में आगजनी आदि गम्भीर दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को न्यूनतम किया जा सके।इस प्रेस नोट को अच्छा ओर सुंदर बना के भेजो।












