एटा: जलेसर में करंट लगने से बेजुबान नंदी महाराज की मौत

जलेसर में करंट लगने से बेजुबान नंदी महाराज की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान: एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के मोहल्ला सराय खानम, जैन मंदिर के पास आज एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक बेजुबान नंदी महाराज की करंट लगने से मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली के खंभे में कई दिनों से करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज सुबह जब नंदी महाराज खंभे के पास पहुंचे तो उन्हें तेज़ करंट का झटका लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने खंभे की मरम्मत करवाई होती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। प्रशासन से मृत नंदी महाराज के सम्मानजनक अंतिम संस्कार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: तेज रफ्तार से आ रही डंफर ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर हुई मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें