यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। यूपीटीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रानीगंज क्षेत्र स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही केंद्र पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यूपीटीईटी परीक्षा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें