कोहंडौर में एसबीआई की नई शाखा का शुभारंभ, अब ग्रामीणों को घर के पास मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कोहंडौर, प्रतापगढ़। नगर पंचायत कोहंडौर में बुधवार को राम जानकी मंदिर के सामने जिला पंचायत सदस्य इन्द्र देव तिवारी के भवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। शाखा का उद्घाटन एसीपी/असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ अमेठी विनायक रंजन, जिला पंचायत सदस्य इन्द्र देव तिवारी तथा चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शाखा प्रबंधक निखिल अग्रवाल ने बताया कि नई शाखा के संचालन से कोहंडौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होंगी। यहां नए ग्राहकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), बचत एवं चालू खाते, विभिन्न प्रकार के ऋण, डिजिटल बैंकिंग सहित एसबीआई की सभी प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
उद्घाटन समारोह में थाना प्रभारी धनंजय राय, ग्राम प्रधान पप्पू सरोज, संजय बारी, शशांक तिवारी, विमल चंद्र मिश्रा, धीरज शुक्ला, सज्जन तिवारी ‘सरकार’ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। नई शाखा के खुलने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण और सुविधाजनक पहल बताया।
ये भी पढ़ें यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा












