गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की पुलिस ने 24 घण्टों में लुट का खुलासा,नोएडा में लिफ्ट देकर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, iPhone-16, स्मार्ट वॉच और,वारदात में प्रयुक्त Aura कार (UP84BT1585) बरामद

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की पुलिस ने 24 घण्टों में लुट का खुलासा,नोएडा में लिफ्ट देकर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, iPhone-16, स्मार्ट वॉच और,वारदात में प्रयुक्त Aura कार (UP84BT1585) बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए राहगीरों को कार में बैठाकर लूटपाट और बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया iPhone-16, स्मार्ट वॉच, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
पूरी खबर,गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना सेक्टर-49 पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया।एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-50 में कुछ लोगों ने उसे कार में बैठाकर उसका मोबाइल फोन, चार्जर, पावर बैंक और नकदी छीन ली। आरोपियों ने पीड़ित को डराकर मोबाइल का लॉक खुलवाया और उसके बैंक खाते से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर कर लिए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मात्र एक दिन के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं। अमित,नितिन,विवेक,ऋषि,चारों आरोपी फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं और दिल्ली-एनसीआर में मजदूरी व कार चलाने का काम करते थे।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राह चलते लोगों को कार में बैठाकर उनका मोबाइल और सामान लूटते थे तथा मोबाइल का लॉक खुलवाकर बैंक खातों से पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।बरामदगी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—iPhone-16,स्मार्ट वॉच चार्जर आधार कार्ड ₹2,300 नकद,तथा वारदात में प्रयुक्त Aura कार (UP84BT1585) बरामद की है।आरोपियों के विरुद्ध थाना सेक्टर-49 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें