मंदबुद्धि से गैंगरेप, तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

मंदबुद्धि से गैंगरेप, तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

बाइक में बहलाकर ले गए फिर शराब पीकर किया गैंगरेप

– तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बिंदकी, फतेहपुर । बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की वारदात हुई। आरोपियों ने वारदात से पहले शराब पी और फिर बारी बारी से नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

बता दें कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मंदबुद्धि किशोरी रात में घर से निकलकर जनता मोड़ तक पहुंच गई थी। उसी समय बाइक से गुजर रहे रमाकांत शुक्ला निवासी सरांय सहजादा, थाना मलवां, ने किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया और फिरोजपुर-कुंवरपुर रोड स्थित मनोज वर्मा के आटा चक्की कारखाने में ले गया। वहां पहले से अश्विनी कुमार और मनोज वर्मा मौजूद थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों ने पहले शराब पी, इसके बाद किशोरी के साथ बारी-बारी से कारखाने की छत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

तभी मौका पाकर किशोरी किसी तरह वहां से भागकर सड़क किनारे एक झोपड़ी में पहुंची और वहां रह रही एक महिला को आपबीती सुनाई। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात में ही कोतवाली बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोरी को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सूचना पाकर पीड़िता की मां भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर दबिश देकर तीनों आरोपियों रमाकांत शुक्ला (58 वर्ष) पुत्र राम विशाल शुक्ला निवासी सराय शहजादा थाना मलवा, मनोज कुमार (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार निवासी गोपालपुर और अश्वनी कुमार (46 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामनाथ निवासी कृष्ण नगर मंडी समिति पुखरायां भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। तीनो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके उन्हें न्यायालय भेज दिया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली।

एसपी ने कोतवाली बिंदकी में थानाध्यक्ष को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले को लेकर सीओ बिंदकी प्रगति यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: रजिस्ट्रार ऑफिस गोलीकांड में ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें