पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के समन्वित प्रयासों से थाना दादरी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की जान बचाई गई।20 मिनट में लोकेशन ट्रेस कर दादरी पुलिस ने सकुशल बचाई जान,

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के समन्वित प्रयासों से थाना दादरी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की जान बचाई गई।20 मिनट में लोकेशन ट्रेस कर दादरी पुलिस ने सकुशल बचाई जान,

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर एवं कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के समन्वित प्रयासों से थाना दादरी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की जान बचाई गई। दिनांक 30.06.2026 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के एक 38 वर्षीय व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी से विवाद के कारण उत्पन्न अवसाद में आत्महत्या सम्बन्धी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। उक्त पोस्ट के संबंध में दिनांक 30.06.2026 को समय 10.57 बजे मेटा कंपनी द्वारा मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशानुसार मुख्यालय द्वारा प्राप्त अलर्ट के आधार पर तत्काल पीड़ित की लोकेशन ट्रेस कर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल को सूचित किया गया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मीडिया सेल द्वारा थाना दादरी पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने हेतु अवगत कराया गया। मुख्यालय एवं मीडिया सेल द्वारा तत्काल उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन के आधार पर थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित की तलाश प्रारंभ की। चूँकि पीड़ित ट्रक चलाते हुए लगातार आगे बढ़ रहा था, इसलिए पुलिस टीम द्वारा उसकी रियल-टाइम लोकेशन प्राप्त करते हुए लगातार उसका पीछा करते रहे। लगभग 20 मिनट के अथक प्रयास के बाद पुलिस टीम पीड़ित तक पहुँचने में सफल रही। पुलिसकर्मियों ने ट्रक को सुरक्षित रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो पाया कि पीड़ित स्वयं ट्रक चला रहा था और अत्यधिक मानसिक तनाव एवं अवसाद की स्थिति में था। ट्रक के अंदर लगी लोहे की रॉड पर रस्सी का फंदा भी बंधा हुआ मिला, जिससे उसके आत्मघाती इरादों की पुष्टि हो रही थी। पुलिस टीम ने तत्काल पीड़ित को ट्रक से सुरक्षित नीचे उतारा, उसे पानी पिलाया तथा शांत वातावरण में लगातार समझाकर उसकी मानसिक स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित के परिजनों को उसकी सोशल मीडिया पोस्ट एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी देकर तत्काल मौके पर बुलाया गया। परिजनों के पहुँचने पर आवश्यक परामर्श के उपरांत पीड़ित को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित के समान्य स्थिति में आने पर पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी से उसका विवाद चल रहा है, जिस कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त हो गया था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने यह कदम उठा लिया। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि वह किसी सुनसान जगह देखकर वाहन खड़ा करके आत्महत्या अवश्य कर लेता यदि पुलिस उसको न रोक लेती। पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग में पीड़ित ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गयी।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें