गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर रेट बादलपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कचेड़ा में स्थित टीनशेड के लेबर कैंप में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई,फायर सर्विस द्वारा 06 गाड़ियों की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 01.07.2026 को थाना बादलपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कचेड़ा में स्थित टीनशेड के लेबर कैंप में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस तत्काल मौके पर पहुंचीं। आग टीनशेड की एक झोपड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर (छोटा) फटने से लगी, जो धीरे-धीरे निकट स्थित टीनशेड तक फैल गई। फायर सर्विस द्वारा 06 गाड़ियों की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।












