गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, फैक्ट्री चोरी का खुलासा 40 किलो कॉपर पाइप, वैगनआर कार और नकदी बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, फैक्ट्री चोरी का खुलासा 40 किलो कॉपर पाइप, वैगनआर कार और नकदी बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ के निर्देशन में थाना लिंक रोड पुलिस ने फैक्ट्री से कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसीपी अमित सक्सेना ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 किलोग्राम कॉपर पाइप (कीमत लगभग ₹80 हजार), घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार तथा ₹2,700 नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 30 जून को साहिबाबाद स्थित एक फैक्ट्री से कॉपर पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंचल और फैसल उर्फ शकील को गिरफ्तार किया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी का सामान कबाड़ियों को बेचकर उससे मिले पैसों का इस्तेमाल नशे की लत पूरी करने में करते थे।पुलिस ने बताया कि आरोपी फैसल के खिलाफ गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अंचल के खिलाफ भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य वारदातों और आरोपियों के साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal