थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर फर्जी वीजा, फर्जी टिकट व फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों से पैसे वसूलने वाले वांछित 02 अभियुक्त एवं कब्जे से 64 पासपोर्ट विभिन्न व्यक्तियों के, 01 लैपटाप, 01 प्रिन्टर, 01 डैस्कटाप व 01 सीपीयू बरामद

थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर फर्जी वीजा, फर्जी टिकट व फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों से पैसे वसूलने वाले वांछित 02 अभियुक्त एवं कब्जे से 64 पासपोर्ट विभिन्न व्यक्तियों के, 01 लैपटाप, 01 प्रिन्टर, 01 डैस्कटाप व 01 सीपीयू बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना थाना कौशाम्बी पुलिस ने धोखाधडी कर फर्जी वीजा, फर्जी टिकट व फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों से पैसे वसूलने वाले वांछित 02 अभियुक्त को धरदबोचा,पर दिनांक 21.03.2024 को वादी श्री आकाश वालिया ने थाना कौशाम्बी पर लिखित तहरीर दी कि 3rd floor, MAHALAXMI TOWER, SECTOR-4 VASHALI, GHAZIABAD में स्थित AL-NOOR TRAVELSFRKT नामक ऑफिस है जिसके उस्मान खान द्वारा चलाया जाता है उस्मान खान ने वादी व वादी के अन्य साथियों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1,86,000 रुपये व उनके पासपोर्ट ले लिये हैं और उनको फर्जी वीजा, फर्जी टिकट व फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर दे दिये हैं प्राप्त तहरीर के आधार पर अन्तर्गत धारा 420,467/468/471/120बी भादवि व 66डी आईटी एक्ट बनाम उस्मान खान, अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें नामजद अभियुक्त व प्रकाश में आये मौ० सैफ इस्लाम उर्फ अब्दुल्ला अंसारी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना से मांगेराम उर्फ अनुज कुमार व रणवीर के नाम भी प्रकाश में आये आज दिनांक 03.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियग में वांछित अभियुक्तगण 1. मांगेराम उर्फ अनुज कुमार पुत्र परशराम निवासी गांव तलहेडी खुर्द चौकी मंगलौर रोड थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 38 वर्ष 2. रणवीर पुत्र वेदपाल निवासी गांव सापला खत्री थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 39 वर्ष को यशोदा अस्पताल के पास मैट्रो लाईन के नीचे नीली टीन के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूध्द आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों मांगेराम उर्फ अनुज कुमार व रणवीर उपरोक्त ने पूछने एक स्वर में बतायाकि साहब मैं व मेरे साथियो ने अपने नाम फर्जी रखे हुये थे व आधार कार्ड भी फर्जी बनवा रखे थे। हम दोनों व मौ० सैफ इस्लाम व उस्मान खान अपनी सारी टीम के आधार कार्ड में नाम, पता बदलते थे अर्थात फर्जी आधार कार्ड तैयार करते थे जिससे पुलिस हमे पकड न सकें हम लोगों से रुपये लेकर उन्हे विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज देकर धोखाधड़ी से रुपेय ऐंठने का काम करते हैं। हम लोग एक आफिस किराये पर लेते थे और वहां पर फर्जीवाड़ा करके लोगों से रुपये ऐंठ कर भाग जाते थे और फिर दूसरी जगह ऑफिस ले लेते थे। मेरे दोस्तों का इससे पहले दिल्ली में आफिस था। इसी क्रम में हमनें दिनांक 21/11/2023 को राम गोपाल अग्रवाल से महालक्ष्मी मैट्रो टावर सै0 4 वैशाली में तृतीय तल पर स्तिथ आफिस नं0 टी-18 किराये पर लिया था हम लोगों ने वैशाली वाली आफिस के माध्यम से काफी लोगों को फर्जी वीजा, फर्जी टिकट व फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर रुपये ठगे हैं हमको पता लग गया था कि हमारे विरुद्ध मुकदमा लिख गया है और इस मामले में हमारे दो साथी पूर्व में जेल जा चुके हैं। इसी सिलसिले में हम अपने वकील से बात करने जा रहे थे कि आपने पकड लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-1. मांगेराम उर्फ अनुज कुमार पुत्र परशराम निवासी गांव तलहेडी खुर्द चौकी मंगलौर रोड थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 38 वर्ष । रणवीर पुत्र वेदपाल निवासी गांव सापला खत्री थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 39 वर्ष ।बरामदगी का विवरणः-64 पासपोर्ट विभिन्न व्यक्तियो के, एक लैपटाप, एक प्रिन्टर, एक डैस्कटाप व एक सीपीयू बरामद ।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना कौशाम्बी पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पलिस टीमः-थाना कौशाम्बी पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें