गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी श्रीमती प्रिया श्रीपाल द्वारा शख्त कार्यवाही,: मोहित शर्मा हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, आला कत्ल बरामद

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी श्रीमती प्रिया श्रीपाल द्वारा शख्त कार्यवाही,: मोहित शर्मा हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, आला कत्ल बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी श्रीमती प्रिया श्रीपाल द्वारा शख्त कार्यवाही,थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मोहित शर्मा हत्याकांड के एक आरोपी गौरव शर्मा (24 वर्ष) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के दौरान उसने झाड़ियों में छिपाए गए देशी तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। प्रेस नोट के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों देव, न्याय और हरी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मोहित शर्मा की हत्या करने की बात स्वीकार की है। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक कमिश्नरेट गाजियाबाद दिनांक 03.07.26 घटना के संबंध में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक कमिश्नरेट गाजियाबाद,दिनांक3/7/2026 मोहित शर्मा हत्याकांड का आरोपी गौरव शर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें