फॉरेस्ट नेचर एंड अर्थ” गाजियाबाद रेंज के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के उपलक्ष्य में जीडी गोयनका स्कूल राजनगर एक्सटेंशन मे इंटर स्कूल पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन

फॉरेस्ट नेचर एंड अर्थ” गाजियाबाद रेंज के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के उपलक्ष्य में जीडी गोयनका स्कूल राजनगर एक्सटेंशन मे इंटर स्कूल पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

आज दिनांक 3- 7- 2026 को गाजियाबाद रेंज के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के उपलक्ष्य में जीडी गोयनका स्कूल राजनगर एक्सटेंशन मे इंटर स्कूल पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन “फॉरेस्ट नेचर एंड अर्थ” थीम पर किया गयाl जिसमें भागीरथी स्कूल संजय नगर, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल इत्यादि के छात्र-छात्राएं शामिल हुए l इस दौरान हर्षिता वशिष्ठ, पेंटिंग में “लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड “ होल्डर ने भी लाइव पेंटिंग करके दिखाई l तत्पश्चात डायरेक्टर जीडी गोयनका श्री अवी गोयल एवं प्रिंसिपल श्रीमती योगिता कपिल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया l कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी गाजियाबाद श्रीमती निमी कुचिया , एवं गाजियाबाद रेंज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। एनजीओ एन्वायरमेंट क्लब के सदस्यों के साथ आम भंडारे का भी आयोजन भी किया गया । जिसमें आम के देशी व अन्य प्रजातियों के पौधों का वितरण कर जन मानस को उनके रोपण एवं रखरखाव हेतु जागरूक किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें