कौशांबी में नाला निर्माण कार्य में नाबालिगों से काम, डीएम ने मौके पर रोकी गाड़ी, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश
कौशाम्बी। जिले में नाला निर्माण के दौरान नाबालिग लड़कियों से काम कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जब जिला अधिकारी (DM) मौके से गुजर रहे थे, तो उन्होंने नाबालिग बच्चियों को निर्माण कार्य करते देखा, जिस पर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और स्थिति की जानकारी ली।
जांच में पुष्टि होने पर डीएम ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार लालजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बाल श्रमिकों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए बाल कल्याण समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने साफ कहा कि “बाल श्रम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” इसके साथ ही उन्होंने श्रम परिवर्तन अधिकारी को लापरवाही के लिए कड़ी फटकार भी लगाई।
प्रशासन अब मामले की गहन जांच में जुटा है और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
ये भी पढ़ें बांदा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूटकांड का मुख्य आरोपी घायल












