बांदा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूटकांड का मुख्य आरोपी घायल

बांदा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूटकांड का मुख्य आरोपी घायल, दो साथी गिरफ्तार

बांदा। जिले के मरका थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश प्रभाकर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि यह बदमाश गिरोह हाल ही में एक सर्राफा व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

मुठभेड़ मरका थाना के औगासी रोड के पास हुई। पुलिस को मौके से कैश, तमंचा और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए जल्द ही पूरी घटना का खुलासा करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें अलीगंज ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद मचा हड़कंप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें