अलीगंज ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद मचा हड़कंप जांच की आंच से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान: एटा अलीगंज ब्लॉक में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद प्रशासनिक जांच शुरू होते ही हड़कंप मच गया है। ब्लॉक प्रमुख अलीगंज के खिलाफ हुई शिकायतों में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हो रहा है।
कागजों में पूरा, ज़मीन पर अधूरा काम
शिकायत में सामने आया कि ब्लॉक क्षेत्र में कई निर्माण कार्यों को कागजों पर पूरा दिखा दिया गया और ठेकेदारों ने पूरा भुगतान भी ले लिया। लेकिन हकीकत यह है कि जिन नालों को पूरा दिखाकर भुगतान कर दिया गया, वे अभी तक अधूरे हैं।
जांच की आंच में फंसने के डर से अब उन जगहों पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि जांच टीम को अधूरे काम का सबूत न मिल सके।
एक नहीं, पांच से ज़्यादा जगहों पर घोटाला
सूत्रों के मुताबिक, ब्लॉक अलीगंज में ऐसा एक ही नहीं बल्कि पांच से अधिक जगहों पर हुआ है। यहां लंबे समय पहले ही फर्जी कागजों पर भुगतान कर दिया गया था, लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद और जांच का दबाव बढ़ने पर अचानक काम शुरू करवा दिया गया है।
शिकायत को द्वेषपूर्ण बताने वालों पर उठे सवाल
ब्लॉक प्रमुख के समर्थक इन शिकायतों को द्वेषपूर्ण भावना से की गई बताकर दबाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब जब जांच में सच्चाई सामने आ रही है और अधूरे निर्माण कार्यों को जल्दबाज़ी में पूरा कराया जा रहा है, तो सवाल उठने लगे हैं कि अगर काम सही हुआ था तो अब हड़बड़ी में काम क्यों कराया जा रहा है?
जांच से खुलेंगे और राज?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई और बड़े घोटाले सामने आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें कासगंज भारतीय किसान यूनियन भारत छोड़कर दर्जनों किसान नेताओं ने थामा स्वराज का दामन













