कासगंज भारतीय किसान यूनियन भारत छोड़कर दर्जनों किसान नेताओं ने थामा स्वराज का दामन
स्वराज संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ सदस्यता ग्रहण समारोह
मंडल ब्यूरो अमित चौहान. हरदोई। भारतीय किसान यूनियन भारत संगठन से असंतुष्ट दर्जनों किसान नेता आज स्वराज संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्हें भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप पांडे जी द्वारा विधिवत रूप से संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
इन सभी नेताओं ने किसान हितों की उपेक्षा और संगठन में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए स्वराज संगठन को किसान हितैषी बताते हुए इसमें शामिल होने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि स्वराज संगठन सदैव किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाता रहेगा।
इस अवसर पर पंडित ललित कुमार मिश्रा तहसील अध्यक्ष पटियाली भारतीय किसान यूनियन स्वराज कासगंज सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
नए सदस्यों ने संगठन की नीतियों पर भरोसा जताया और कहा कि वे गांव-गांव तक स्वराज की आवाज पहुंचाएंगे और किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
ये भी पढ़ें एटा: इसौली विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी












