एटा में समीक्षा अधिकारी परीक्षा के मद्देनज़र एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

एटा में समीक्षा अधिकारी परीक्षा के मद्देनज़र एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आज जनपद में आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा–2023 के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया।

एसएसपी ने क्रिश्चन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, असीसी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्याम बिहारी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज, सरस्वती मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वीपीएस पब्लिक स्कूल, डॉ. लोकमन दास पब्लिक स्कूल और रोहनलाल चतुर्वेदी स्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की गई एवं केंद्रों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों व परीक्षा ड्यूटी में लगे अन्य कर्मियों को सतर्कता बरतने एवं किसी भी तरह की चूक न होने देने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें गैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंची अखिल भारतीय मौर्य महासभा – फास्टट्रैक कोर्ट से सज़ा की मांग

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया