एटा में भीषण सड़क हादसा: एक युवक की मौत, पांच घायल
जिला संवादाता काव्यांश रावत: एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिजली घर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घायलों में शामिल ऋषभ उर्फ प्रशांत पुत्र इंद्रपाल निवासी मलावन ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ें एटा में समीक्षा अधिकारी परीक्षा के मद्देनज़र एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण












