दुष्कर्म पीड़िता से मिला जनसत्ता दल का प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक सहायता देकर न्याय का दिलाया भरोसा

दुष्कर्म पीड़िता से मिला जनसत्ता दल का प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक सहायता देकर न्याय का दिलाया भरोसा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से रविवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता एवं उसके परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के दिन पीड़िता घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में तीन युवकों ने उसे बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

रविवार को बाबागंज विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के घर पहुंचा। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को आर्थिक सहायता भी सौंपी।

मौके पर ब्लॉक प्रमुख बिहार रामचंद्र सरोज, बाबागंज के रामजस सरोज, कालाकांकर के रमेशचंद्र सरोज, विजय पांडे, कुंडा ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह सहित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें