ऑपरेशन आयुध: अलीगंज पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, तमंचे बनाने वाला शातिर गिरफ्तार

ऑपरेशन आयुध: अलीगंज पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, तमंचे बनाने वाला शातिर गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आयुध” अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बने-अधबने तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में 4 जुलाई 2026 की रात थाना अलीगंज पुलिस चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान ग्राम ग्रेवर असदुल्लापुर निवासी सुधीर कुमार (42 वर्ष) को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी रात करीब 10:30 बजे की गई।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से तीन बने-अधबने अवैध तमंचे, कारतूस तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। मामले में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 152/2026 के तहत धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह वर्ष 2019 में भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद बीमारी के चलते उसने यह काम बंद कर दिया था, लेकिन करीब तीन-चार माह पहले बदायूं निवासी दीपक उर्फ प्रदीप के संपर्क में आने के बाद उसने फिर से तमंचे बनाना शुरू कर दिया। अभियुक्त के अनुसार, दीपक अब तक उससे चार-पांच तमंचे ले चुका है और स्वयं उसके घर आकर हथियार ले जाता था।
अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि तमंचा बनाने का सामान वह एटा की लोहा मंडी तथा फर्रुखाबाद से खरीदता था। बीमारी के कारण वह अधिक संख्या में हथियार तैयार नहीं कर सका। पुलिस अब मामले में फरार आरोपी दीपक की तलाश कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें