बैंक से रुपये निकालकर लालगंज जा रहे बुजुर्ग से टप्पेबाज़ी, बैग काटकर ₹1.50 लाख उड़ाए

‎प्रतापगढ़।बैंक से रुपये निकालकर लालगंज जा रहे बुजुर्ग से टप्पेबाज़ी, बैग काटकर ₹1.50 लाख उड़ाए।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े टप्पेबाज़ी की घटना सामने आई है। लालगंज निवासी शिव कुमार खरे ने बताया कि उन्होंने एसबीआई शाखा, प्रतापगढ़ से ₹1.50 लाख नकद निकाले और उन्हें कपड़े के बैग में रखकर कुंडा प्राइवेट बस अड्डे पहुंचे।इसी दौरान अज्ञात टप्पेबाज़ ने ब्लेड से बैग काटकर बड़ी सफाई से उसमें रखे ₹1.50 लाख निकाल लिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने बैग देखा तो वह कटा हुआ था और रुपये गायब थे।घटना के बाद पीड़ित ने दीपक भूकर को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शिवगढ़ में हुआ सजीव प्रसारण, पूर्व विधायक धीरज ओझा ने वितरित किए कार्ड

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें