जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 07 जुलाई, 2026 जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली प्रमुख समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।बैठक में व्यापारिक प्रतिनिधियों ने रूपवास बाईपास के अधूरे निर्माण कार्य, दादरी रेलवे रोड के अधूरे निर्माण कार्य, तिगड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण में ट्रैफिक जाम, सड़कों के गड्ढों आदि समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गहनता से सुना एवं संबंधित प्राधिकरण एवं विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये जिला अधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारिक संगठनों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में व्यापारिक गतिविधियां और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकें।बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, डिप्टी कमिश्नर प्रशासन राज्य कर विभाग अजीत कुमार सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।,गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें