एटा में विद्युत विभाग ने लगाया सेवा शिविर, अधिकारियों ने बांटा प्रसाद
संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। कासगंज रोड पर कांवड़ यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र, अधिशाषी अभियंता सत्य नारायण, एसडीओ उग्रसेन एवं जूनियर इंजीनियर ललित कुमार राना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया और श्रद्धा भाव के साथ स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हुए उनकी कांवड़ पकड़कर सेवा की। अधिकारियों ने कांवड़ियों की सेवा को ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए शिविर में पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर श्रद्धालु सोरों घाट, जनपद कासगंज से गंगा जल लेकर कलश, डंका एवं तूफानी कांवड़ों के साथ भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। एटा मार्ग से गुजरते समय विद्युत विभाग का यह सेवा शिविर उनके लिए सहायक और प्रेरणादायक साबित हुआ।
ये भी पढ़ें खाद ना मिलने से किसानों में रोष, आंदोलन की तैयारी – अविनाश पटेल












