एटा: शनिजात पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एसपी सिटी समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण
संवाददाता: मुकेश कुमार
एटा जनपद के जलेसर कस्बे में शनिवार को बड़ी शनिजात और छोटी शनिजात पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय, एडीएम प्रशासन संगम लाल तथा एसडीएम पियूष रावत ने बड़ी शनिजात और छोटी शनिजात का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। इस दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।












