बेमेतरा की बेटी खुशी साहू की निर्मम हत्या से समाज में शोक की लहर, जिला साहू संघ ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

बेमेतरा की बेटी खुशी साहू की निर्मम हत्या से समाज में शोक की लहर, जिला साहू संघ ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा/बेरला। ग्राम कुम्ही (खर्रा), विकासखंड बेरला निवासी चम्मन साहू की पुत्री खुशी साहू की भिलाई के रामनगर स्थित एक पीजी में हुई नृशंस हत्या की घटना से पूरे साहू समाज सहित क्षेत्र में गहरा शोक एवं आक्रोश व्याप्त है। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष नारद साहू अपने जिला टीम के साथ पीड़ित परिवार के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर परिस्थिति में समाज की ओर से साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं मानवता को झकझोर देने वाली है। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई हो तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले, इसके लिए समाज हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी जांच कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक पंचराम साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका लक्ष्मी साहू, जिला सचिव ममता साहू, बेमेतरा तहसील अध्यक्ष रोहित साहू, बेरला तहसील अध्यक्ष भारत भूषण साहू, जिला महासचिव बेनूराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू तथा न्याय प्रकोष्ठ संयोजक घनाराम साहू सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत खुशी साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि पूरा साहू समाज इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है तथा न्याय मिलने तक हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें