अलीगंज रोड पर बाइक-स्कूटी की टक्कर, दंपति घायल; तहसीलदार ने दिखाई मानवता, सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

अलीगंज रोड पर बाइक-स्कूटी की टक्कर, दंपति घायल; तहसीलदार ने दिखाई मानवता, सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद के अलीगंज रोड स्थित शीतलपुर स्टॉप सेंटर के पास रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे तहसीलदार नीरज कुमार ने बिना देर किए अपना सरकारी वाहन रुकवाया और दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार, गांव कुसाड़ी निवासी 55 वर्षीय बलवीर सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय रेशमा देवी के साथ बाइक से जिला मेडिकल कॉलेज से घर लौट रहे थे। दोनों अपने एक सड़क हादसे में घायल रिश्तेदार का हालचाल लेकर वापस जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे शीतलपुर स्टॉप सेंटर के समीप उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और आगे चल रही एक स्कूटी से टकरा गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान क्षेत्र से गुजर रहे तहसीलदार नीरज कुमार की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर दोनों को अपने सरकारी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
तहसीलदार नीरज कुमार की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि समय पर मिली मदद से घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें