प्रतापगढ़: बीच चौराहे पर बंद हुई अनुबंधित बस, यात्रियों और होमगार्ड ने धक्का देकर हटाया

बीच चौराहे पर बंद हुई अनुबंधित बस, यात्रियों और होमगार्ड ने धक्का देकर हटाया

प्रतापगढ़: शहर के भंगवा चुंगी चौराहे पर सोमवार को प्रयागराज से अमेठी जा रही अनुबंधित रोडवेज बस अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह चौराहे पर ही रुक गई। स्थिति को देखते हुए यात्री और मौके पर मौजूद होमगार्डों ने बस को धक्का देकर सड़क से किनारे करने का प्रयास किया। कई प्रयासों के बावजूद जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर आगे रवाना किया गया।

घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को सामान्य कराया।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: घुईसरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें