Pratapgarh: घुईसरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा

घुईसरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा

श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क, व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश

प्रतापगढ़। श्रावण मास में शिवभक्तों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सोमवार को घुईसरनाथ धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बाबा भोलेनाथ के इस प्रसिद्ध धाम में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मंदिर प्रबंधन से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम ने पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा और मार्गों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए पुलिस बल की तैनाती, निगरानी और भीड़ नियंत्रण की योजना को लेकर निर्देशित किया।

निरीक्षण के समय एएसपी पश्चिमी, एसडीएम लालगंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग क्षेत्र आदि का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रशासन का यह निरीक्षण आगामी सोमवारों और श्रावणी मेले की तैयारियों के दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें रायबरेली: खोए और चोरी हुए 170 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाए असली मालिकों को

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें