रामपुर खास में प्रमोद तिवारी के अवतरणोत्सव की पूर्व संध्या पर सद्भावना सभा आयोजित
रामपुर खास के लालगंज स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय परिसर में राज्यसभा सांसद एवं उपनेता विपक्ष प्रमोद तिवारी के अवतरणोत्सव की पूर्व संध्या पर सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाराबंकी के युवा सांसद तनुज पुनिया उपस्थित रहे।
सभा में क्षेत्र के लोगों ने प्रमोद तिवारी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर अधिवक्ता, पत्रकार एवं लेखक ज्ञान प्रकाश शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक “स्वर्णिम नेतृत्व का उल्लास, प्रमोद जी का प्रकाश” का विमोचन किया गया और उपस्थित लोगों को पुस्तक वितरित की गई।कार्यक्रम में लोकगायक अमर बेदर्दी एवं परशुराम क्रोधी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। वक्ताओं ने रामपुर खास के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
ये भी पढ़ें सांप के डंसने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम












