ऑपरेशन प्रहार: गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजकरन नैय्यर ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपराध शाखा की स्वॉट टीम और थाना लोनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 7 अवैध पिस्टल, 22 जिंदा कारतूस और एक महिंद्रा थार बरामद की गई है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे और अब तक लगभग 20 हथियार बेच चुके हैं। मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि वह तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी उमेश शर्मा उर्फ उमेश पंडित के इशारे पर हथियारों की तस्करी करता था। पुलिस ने गिरोह की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार, रंजीत राय और अभिषेक शर्मा उर्फ मोटू के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना लोनी में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई के लिए स्वॉट टीम और थाना लोनी पुलिस टीम को ₹50 हजार नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें