सूचित किया है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड में हुई त्रुटि को ठीक कराए
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद। नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समस्त जन मानस को सूचित किया है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान लाभार्थी के पिता/पति के नाम, जन्मतिथि एवं निवास स्थान में होने वाले नियमानुसार एवं आवश्यक परिवर्तन किये जाने की प्रक्रिया की अनुमति जिला स्तर पर प्रदान की गयी है, जिसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, फैमली आई०डी० एवं अन्य आवश्यक सरकारी दस्तावेज सहित निम्नलिखित चिकित्सालयों में लाभार्थी को उपस्थित होकर आगामी प्रक्रिया कराया जाना आवश्यक है।नामित चिकित्सालय-1. एम०एम०जी०, जिला चिकित्सालय, गाजियाबाद।2. जिला संयुक्त चिकित्सालय, गाजियाबाद।3. जिला महिला चिकित्सालय, गाजियाबाद।4. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डासना, गाजियाबाद।5. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरादनगर, गाजियाबाद।6. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लोनी, गाजियाबाद।7. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोदीनगर, गाजियाबाद।8. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भोजपुर, गाजियाबाद।












