बाराबंकी: नागपंचमी पर मंजीठा धाम पहुंचे डीएम व एसपी

नागपंचमी पर मंजीठा धाम पहुंचे डीएम व एसपी, की पूजन-अर्चन और निरीक्षण

बाराबंकी: नागपंचमी के शुभ अवसर पर मंगलवार को जिले के डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने थाना सतरिख क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मंजीठा धाम पहुंचकर नाग देवता के मंदिर में पूजन-अर्चन किया। दोनों अधिकारियों ने जलाभिषेक कर धर्म-अनुसार पूजा संपन्न की।

मंदिर परिसर में पहुंचकर डीएम और एसपी ने संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया और दर्शनार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं पुलिस व्यवस्था का भी जायज़ा लिया।

मंजीठा धाम पर नागपंचमी के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन व पूजन के लिए पहुंचे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए थे।

अधिकारियों ने मंदिर समिति से भी बातचीत की और बेहतर प्रबंधन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें भानु प्रताप सिंह के आवास पर क्यों पहुंची पुलिस? 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें