भानु प्रताप सिंह के आवास पर क्यों पहुंची पुलिस?
संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सकरौली थाना घेराव की चेतावनी को देखते हुए जलेसर कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह राघव और सकरौली कोतवाली प्रभारी नीता माहेश्वरी पुलिस बल के साथ किसान नेता भानु प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे।
इस दौरान किसान नेताओं से वार्ता की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वार्ता में उपस्थित प्रमुख लोग: राम प्रताप सिंह जादौन, पंकज सिंह, मंजीत प्रताप सिंह, गौरव प्रताप सिंह, पवन समाधिया, कृष्णकांत रावत किसान नेताओं का आरोप था कि सकरौली थाने में भ्रष्टाचार चरम पर है, और बिना पैसे के कोई काम नहीं किया जाता। इस पर कोतवाली प्रभारी नीता माहेश्वरी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद किसान नेता योगेश प्रताप सिंह ने धरना स्थगित करने की घोषणा की।
यह संवाद क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें प्रयागराज में आज सीएम योगी का दौरा












